April 30, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

क्या आप भी डाइजेस्टिव बिस्किट्स को हेल्दी समझ कर खाते हैं? ये 5 गंभीर नुकसान हो सकते हैं

हम भारतीयों को चाय बिस्किट खाना काफी पसंद है. मार्केट में एक से बढ़कर एक बिस्किट मौजूद है. हालांकि ये बिस्किट सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होते. यही वजह है कि लोग डाइजेस्टिव बिस्किट खाना ज्यादा प्रिफर करते हैं. बिस्किट बनाने वाली भी कंपनियां दावा करती है कि डाइजेस्टिव बिस्किट में मैदा नहीं होता.ये आसानी से पच जाता है. कई बार जो लोग बीमार रहते हैं वह भी डाइजेस्टिव बिस्किट खाते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि डाइजेस्टिव बिस्किट भी हेल्दी नहीं है. इसे खाने से आपके सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…क्या सच में अनहेल्दी है डाइजेस्टिव बिस्किटजिस डाइजेस्टिव बिस्किट को आप हेल्दी समझकर महंगे दामों पर खरीदते हैं उन्हें बनाने के लिए कई तरह के केमिकल और प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है. जब आप लगातार इस तरह के बिस्किट का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है. इसमें आर्टिफिशियल स्वीटनर्स, रिफाइंड आटे का इस्तेमाल किया जाता है. इसका टेस्ट बढ़ाने के लिए टेस्ट इन्हेंसर का भी इस्तेमाल किया जाता है जो कि सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है.डॉक्टर्स के मुताबिक अगर आप डाइजेस्टिव बिस्किट का सेवन करते हैं तो आप महसूस करते हैं कि इसमें कम चीनी होती है लेकिन इन्हें ऐसा स्वाद लाने के लिए नेचुरल यानी प्राकृतिक के स्विटर के साथ ही अलग से चीनी का भी इस्तेमाल किया जाता है. ऐसा करने से यह हेल्दी डाइट ना रहकर आपकी डाइट में एक्स्ट्रा चीनी ऐड करने का काम कर देते हैं. इनके बहुत अधिक सेवन से दांतों का खराब होना, मोटापा, दिल से जुड़ी बीमारियों या डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.डाइजेस्टिव बिस्किट खाने के नुकसान1.डाइजेस्टिव बिस्किट में सैचुरेटेड फैट की मात्रा होती है जिससे कोलेस्ट्रॉल बढऩे की संभावना हो सकती है.2.डाइजेस्टिव बिस्किट को बनाने में सोडियम का भी इस्तेमाल होता है. बहुत ज्यादा मात्रा में इनका सेवन हाई बीपी से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है. जिससे आपके दिल को भी नुकसान हो सकता है.3.डाइजेस्टिव बिस्किट को बनाने में भी प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा इसमें सुगंध के लिए भी कई तरह के एसेंस मिलाए जाते हैं. जिस से भी आप को गंभीर नुकसान हो सकता है.4.बिस्किट को बनाने में आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है.इससे ब्लड शुगर बढऩे का खतरा हो जाता है.5.डाइजेस्टिव बिस्किट में मैदे की ज्यादा गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाता है. गेहूं के आटे में ग्लूटेन होता है. अलग अलग ब्रांड की डाइजेस्टिव बिस्किट में ग्लूटेन की मात्रा अलग-अलग इस्तेमाल की जाती है अगर आप ग्लूटेन सेंसिटिव है तो यह डाइजेस्टिव बिस्किट आपके लिए सेहतमंद नहीं हो सकता है. इसे आप को डायरिया, पेट दर्द की शिकायत हो सकती है.

अन्य ख़बरें

भारत का लिंगानुपात हुआ बेहतर, सरकार ने जारी किया डेटा

Newsdesk

गुलाब की पत्तियों से बना शीतल गुलकंद, त्वचा-पेट की समस्या से मिलेगी निजात

Newsdesk

रात को ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, इन बातों का रखें खास ख्याल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading