30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : सीधी जिला में पदस्थ एडिशनल एसपी अंजुलता पटले के घर से 7 फीट लंबा धामन प्रजाति सांप निकला।

जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत सीधी जिला में पदस्थ एडिशनल एसपी अंजुलता पटले के घर से 7 फीट लंबा धामन प्रजाति सांप निकला। घटना आज दोपहर करीब 2 बजे तिलवारा थाने के पीछे की है। जहां घर के सदस्य दोपहर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान घर के कमरे में अचानक 7 फीट लंबा धामन सांप घुस गया। सांप के घर में घुसते ही जैसे ही घर के सदस्यों ने देखा, वैसे ही घर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलने पर तिलवारा थाने में पदस्थ एएसआई अनिल कुमार ने सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने सांप का रेस्क्यू कर बरगी के जंगल में छोड़ दिया। सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे के मुताबिक 7 फीट लंबा सांप धामन प्रजाति का था। जो जहरीला नहीं होता हैं। इसे रेट स्नेक, घोड़ा पछाड़ और असरिया सांप भी कहा जाता है। यह सांप उमस होने के कारण बाहर निकलते हैं और घर के पलंग, अलमारी जैसी जगह में घुस जाते हैं। साथ ही अपना तापमान प्राप्त कर लेते हैं। उन्हीने बताया ऐसे सांपों से जान का खतरा नहीं होता है न ही यह सांप किसी प्रकार का नुकसान करते हैं।

 

अन्य ख़बरें

भारत का वस्तु निर्यात अगस्त में 26 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटे में आई कमी

Newsdesk

ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, जमानत याचिका पर CBI से मांगा जवाब

Newsdesk

सागर जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क की नई कड़ियों पर पुलिस की नजर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading