35.3 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

आयरलैंड की महिला टीम पर धीमी ओवर गति के लिए लगा जुर्माना

डबलिन, 27 जुलाई । मंगलवार को डबलिन में आईसीसी महिला चैम्पियनशिप श्रृंखला के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए आयरलैंड पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है , जिसमें मेजबान टीम 153 रनों से हार गई थी।

आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी फिलिप थॉम्पसन ने आयरलैंड को लक्ष्य से दो ओवर कम होने के कारण यह सजा दी।

आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, यदि खिलाड़ियों की टीम तय समय में गेंदबाजी करने में विफल रहती है, तो प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

कैप्टन लौरा डेलानी ने अपनी गलती मानते हुए सजा स्वीकार कर ली, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी।

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: बौलेम के गोल ने दिलाया कतर को विदेशी धरती पर पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबला

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: कैम्पबेल की दमदार पारी, रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया

Newsdesk

‘वे काफी प्रभावशाली रहे,’ डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 6 विकेट, कप्तान गिल ने सराहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading