28.5 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

रीवा में बिजली का तार टूटने से 15 श्रद्धालुओं को करंट लगा

रीवा, 31 जुलाई । मध्य प्रदेश के रीवा जिले के देव तालाब विधानसभा क्षेत्र के शिव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर बिजली का तार टूट कर गिर गया, जिससे 15 श्रद्धालुओं को करंट लग गया। इनमें से चार की हालत गंभीर है।

सभी को उपचार के लिए देव तालाब के अस्पताल के अलावा रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार देव तालाब विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर में सावन माह का सोमवार होने के कारण दर्शन करने हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे।

इसी दौरान बिजली का एक तार टूटकर श्रद्धालुओं पर गिर गया और इसकी चपेट में 15 से ज्यादा श्रद्धालु आ गए। इन सभी को करंट लगा और कुछ की हालत गंभीर है। इन सभी घायलों को देव तालाब, मऊ और रीवा के संजय गांधी अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, रीवा जिले के देव तालाब शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के ऊपर बिजली का तार गिरने से 15 से अधिक श्रद्धालुओं के जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading