26.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीयहेडलाइंस

इंदौर में फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

इंदौर, 31 जुलाई । इंदौर में फर्जी मार्कशीट बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पिछले पांच साल से गिरोह के सदस्य हायर सेकेंडरी, हाई स्कूल के अलावा कई डिप्लोमा की मार्कशीट बनाकर लाखों रुपए में बेचते थे।

पुलिस के अनुसार गिरोह के लोग विभिन्न डिप्लोमा की मार्कशीट के जरिए निजी कंपनियों में नौकरी चाहने वालों को अपना निशाना बनाते थे। उन्हें विभिन्न विश्वविद्यालयों के डिप्लोमा की मार्कशीट उपलब्ध कराते थे।

पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को पकड़कर उनके पास से बड़ी तादाद में फर्जी मार्कशीट बरामद की है। जिन दो लोगों को पकड़ा गया है, उनके पास से सैकड़ों की तादाद में आठवीं, दसवीं से लेकर बीएएमएस, बीएचएमएस, लैब टेक्नीशियन, एम फार्मा, डी फार्मा सहित अन्य विषयों की मार्कशीट बरामद हुई है। आरोपी इंदौर और उज्जैन के निवासी हैं। आरोपियों के नाम मनीष और दिनेश है।

डीसीपी अभिषेक आनंद के मुताबिक उन तक एक शिकायत आई थी कि फर्जी मार्कशीट बेचने का काम चल रहा है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई तो आरोपी दबोच लिए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने फर्जी मार्कशीट के जरिए करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति जुटाई है, उनकी कितनी संपत्ति है और कहां-कहां है, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

आरोपियों ने मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, दिल्ली सहित कई राज्यों में मार्कशीट बेचने का काम किया है।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जो हृदय में प्रेम, सौहार्द्र और सद्भाव को बढ़ाएं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

लोकतंत्र की शक्ति जनभागीदारी, समानता और स्वतंत्रता में निहितः अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading