25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

केरल में अमेरिकी महिला से यौन उत्पीड़न, दो गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम, 2 अगस्त । केरल में एक आश्रम में रह रही एक अमेरिकी महिला का दो लोगों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को बुघवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना सोमवार को हुई जब 44 वर्षीय अमेरिकी महिला कोल्लम के पास एक समुद्र तट पर बैठी थी।

दो लोग उसके पास आए और सिगरेट की पेशकश की, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया। दोनों ने उससे दोस्ती की और उसे शराब की बोतल दिखाई। फिर उसे एक घर में ले गए जहां उन्होंने उसे कुछ पेय पदार्थ दिया जिसके बाद वह सो गई।

बाद में महिला को एहसास हुआ कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ है और उसने आश्रम के अधिकारियों को इसके बारे में बताया जिन्होंने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने इलाके से दो लोगों – निखिल और जयन – को हिरासत में ले लिया और उनकी गिरफ्तारी दर्ज की।

पुलिस दोनों को अदालत में पेश करेगी।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading