26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

ग्वालियर में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले में 2 गिरफ्तार

ग्वालियर, 2 अगस्त । ग्वालियर में बीते दिनों सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा से कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की थी। इतना ही नहीं उसके आसपास लगे बेरीकेट्स और टीनशेड को भी उखाड़कर फेंक दिया था।इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

ग्वालियर के कंपू थाने के चिरवाई नाका क्षेत्र में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थापित है। इस प्रतिमा को लेकर दो जातियों में लंबे अरसे से विवाद चल रहा है और यही कारण है कि न्यायालय के निर्देश पर प्रतिमा स्थल के चारों तरफ बेरीकेट्स और टीनशेड लगा कर रखा गया है।

साथ ही पुलिस बल को भी हालात पर नजर रखने के निर्देश हैं।

बीतेे रोज कुछ असामाजिक तत्वों ने टीनशेड को उखाड़कर फेंक दिया और प्रतिमा पर लगे शिलालेख से भी छेड़छाड की। इस पर एक बार फिर विवाद बढ़ गया और तनाव के हालात बने, जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले और मामला भी दर्ज किया।

नगर पुलिस अधीक्षक रवि भदौरिया ने आईएएनएस को बताया है कि सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थल पर उपद्रव करने वाले आरोपियों में से दो की पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है और शेष की तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

दुनिया की जीडीपी में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई वर्ल्ड को ताकत

Newsdesk

पीएम मोदी के प्रयासों से मजबूत हो रहा ब्रिक्स, ईरानी राष्ट्रपति ने की भारत की सराहना

Newsdesk

भारत का फॉरेक्स रिजर्व रिकॉर्ड 785.71 अरब डॉलर पर पहुंचा, 44.90 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी: आरबीआई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading