September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

इंदौर में मुफ्त में खाना नहीं दिया तो खौलता तेल डाला

इंदौर, 3 अगस्त। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में दुकान संचालक को मुफ्त में खाना देने से मना करना महंगा पड़ गया। दबंगों ने उस पर खोलता तेल डाल दिया। दुकान संचालक का इलाज किया जा रहा है।

मामला विजय नगर थाना क्षेत्र की मेघदूत चाट चौपाटी इलाके का है, यहां कुछ बदमाश आए और उन्होंने मुकेश जैन, जो खाने की दुकान संचालित करते हैं, उनसे मुफ्त में खाना देने के साथ पैसों की भी मांग कर दी।

जब उन्होंने रुपए देने से मना किया तो बदमाशों ने खौलता हुआ तेल डाल दिया।

बदमाशों द्वारा खोलता हुआ तेल डालने से मुकेश बुरी तरह झुलस गए और आरोपी मौके से फरार हो गए।

मुकेश को एंबुलेंस के जरिए एम वाय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है।

वहीं बताया गया है कि जिन बदमाशों ने मुकेश के साथ मारपीट की है उनके खिलाफ कई मामले दर्ज है।

अन्य ख़बरें

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

चलती कार में स्टंट करने वाले चालक पर 3500 रुपए का जुर्माना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading