जबलपुर सहित प्रदेश कई जिलों में हो रही भारी बारिश के चलते जबलपुर जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने 4 अगस्त को जबलपुर की सभी शासकीय और अशासकीय शालाओ में कक्षा एक से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। जबलपुर जिले में पिछले 24 घंटो से लगातार बारिश हो रही है, हालात ये है की कई इलाको में जल प्लावन की स्तिथि बन गई है। जल प्लावन वालो क्षेत्रो में होमगार्ड के सैनिको को लोगो की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। जिन इलाको में बाढ़ की स्तिथि है वंहा पर मोटरबोट के जरिये लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जबलपुर में बाढ़ की स्तिथि से निपटने के लिए नगर निगम कमिशनर स्वप्निल वानखड़े ने निगम के फायर ब्रिगेड और अतिक्रमण विभाग को 24 घंटे मुस्तैद रहने के लिए कहा है। नगर निगम कमिश्नर भारी बारिश को देखते हुए अधिकारीयों की मीटिंग लेकर सभी को अलर्ट रहने के लिये निर्देश दिए है। जबलपुर नगर निगम सीमा वाले अधिकाँश इलाको में जल प्लावन की स्तिथि बन गई है। इधर बरगी बाँध के 15 गेटों को रात 8 बजे खोल दिया गया है। बाँध के गेट खुलने से नर्मदा के निचले हिस्सों में बाढ़ की स्तिथि निर्मित हो गई है वही नर्मदा के कई घाट पानी डूब गए है।


