September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मणिपुर में ताजा हिंसा में तीन की मौत

इंफाल, 5 अगस्त| मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शनिवार को हिंसा की एक ताजा घटना में एक बुजुर्ग और उसके बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने क्वाक्टा लमखाई गांव पर धावा बोला और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

अपुष्ट खबरों में कहा गया है कि उग्रवादियों ने दो ग्रामीणों का भी अपहरण कर लिया है।

हमले के परिणामस्वरूप गांव के शेष निवासी भाग गए।

पुलिस अतिरिक्त बल के साथ इलाकों में पहुंच गई है और शवों को बरामद कर लिया है।

मृतकों की पहचान युमनाम पिशाक मैतेई (67) और उनके बेटे युमनाम प्रेमकुमार मैतेई (39) और एक पड़ोसी युमनाम जितेन मैतेई (46) के रूप में की गई।

अन्य ख़बरें

एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नौकरी का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Newsdesk

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

Newsdesk

‘7 दिन में माफी मांगो…’ दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading