32.9 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तमिलनाडु में छह साल में हाथियों की आबादी में 200 की बढ़ोतरी

चेन्नई, 8 अगस्त । तमिलनाडु में हाथियों की आबादी में अच्‍छी वृद्धि देखने को मिल रही है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बताया कि राज्य में हाथियों की संख्‍या में 200 की बढ़ोतरी हुई है। अब राज्‍य में हाथियों की कुल आबादी 2,961 हो गई है।

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के जंगलों में की गई ताजा जनगणना के अनुसार अब तमिलनाडु के जंगलों में हाथियों की संख्या 2,961 तक पहुंच गई है।

2017 में हुई जनगणना के अनुसार तमिलनाडु के जंगलों में हाथियों की संख्या केवल 2,761 थी। तमिलनाडु के 25 वन प्रभागों के 699 ब्लॉकों में की गई जनगणना के दौरान पाया गया कि हाथियों की संख्या बढ़कर 2,961 हो गई है।

इस ताजा जनगणना में चार राज्यों के वन विभाग शामिल थे।

वन पर्यवेक्षक, अवैध शिकार विरोधी पर्यवेक्षक, वन रक्षक, वनपाल, रेंजर और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के स्वयंसेवक भी इस सर्वेक्षण का हिस्सा थे।

अन्य ख़बरें

पीयूष गोयल ने ईपीसी प्रमुख के साथ निर्यात को बढ़ावा देने के तरीकों पर किया विचार-विमर्श

Newsdesk

गुजरात की फैक्ट्री साइट पर हुई झड़प के बाद ‘आप’ विधायक की हो रही आलोचना

Newsdesk

कालेश्वरम घोटाले में सीबीआई जांच की मांग, दबाव बनाएगी तेलंगाना सरकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading