May 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कोविड-19 संक्रमण का वैश्विक आंकड़ा 26 लाख के पार

वाशिंगटन, 23 अप्रैल | कोरोनावायरस महामारी से ग्रसित लोगों का वैश्विक आंकड़ा एक लाख 83 हजार मौतों से अधिक के साथ 26 लाख के पार हो गया है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा कर कहा कि दुनिया भर में गुरुवार सुबह तक कुल मामलों की संख्या 1,83,336 मौतों के साथ 26,27,630 थी।

अमेरिका 46,688 मौतों सहित कुल 8,41,556 मामलों के साथ कोरोनावायरस महामारी से प्रभावित देशों की सूची में सबसे ऊपर है। इसके बाद संक्रमण से ग्रसित सबसे अधिक मामलों वाले देशों में 2,08,389 के साथ स्पेन, 1,87,327 के साथ इटली का स्थान है। इसके बाद 1,50,648 और 1,34,638 मामलों के साथ क्रमश: फ्रांस और जर्मनी इस सूची में शामिल हैं।

वैश्विक सबसे अधिक मौतों के मामलों में 25,085 मृत्यु के साथ इटली दूसरे, 21,717 मृत्यु के साथ स्पेन तीसरे, 21,340 के साथ फ्रांस चौथे और 18,100 मौतों के साथ ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है।

अन्य ख़बरें

कान्स 2026: प्रिंसेस अवतार में आलिया भट्ट ने लूटी ली महफिल,

Newsdesk

अब स‍िर्फ चर्चा नहीं, नतीजे देने वाला मंच बनना होगा’, ब्रिक्‍स के 20 वर्ष पूरे होने पर जयशंकर का संदेश

Newsdesk

ब्रिक्‍स बैठक में ईरान ने यूएई पर सैन्य आक्रामकता में भूमिका निभाने का लगाया आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading