27.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

दिव्या खोसला कुमार की फिल्म यारियां 2 का फस्र्ट लुक आउट

साल 2014 में रिलीज हुई हिमांश कोहली और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म यारियां बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब पूरे 8 साल बाद फिल्म का सीक्वल रिलीज हो रहा है, जिसका नाम है यारियां 2। हालांकि अब यारियां 2 की स्टारकास्ट पूरी तरह से बदल गई है। फिल्म में अब हिमांश कोहली और रकुल प्रीत सिंह की जगह एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी पुरी और एक्टर मिजान जाफरी लीड रोल में नजर आएंगे।हाल ही में फिल्म यारियां 2 का पोस्टर सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं तो वहीं एक्टर पर्ल वी पुरी दुल्हा बने हुए हैं। तो वहीं मिजान जाफरी भी पोस्टर में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिव्या खोसला कुमार ने पर्ली वी पुरी और मिजान जाफरी दोनों के कंधों पर अपने हाथ रखे हुए हैं। इसके साथ ही पोस्टर में दिव्या स्मोकिंग कर रही हैं। फिल्म का पोस्टर बहुत वाइब्रेंट है लग रहा है। यारियां 2 का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए दिव्या खोसला कुमार ने कैप्शन में लिखा, अपनी मां के आशीर्वाद से, मैं आप सभी के साथ अपनी फिल्म का पोस्टर साझा कर रहा हूं। यारियां 2 फिल्म को राधिका राव और विष्णु सापरु ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी पुरी और मिजान जाफरी के अलावा फिल्म में यश दासगुप्ता, अनस्वरा रंजन, वरीना हुसैन और प्रिया प्रकाश वारियर जैसे सितारे भी इस फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। हालांकि अभी तक यारियां 2 की रिलीज डेट को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है।

अन्य ख़बरें

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading