38.6 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

सारस पक्षी का शिकार कर ले जा रहा एक गिरफ्तार, एक फरार

ग्रेटर नोएडा, 11 अगस्त । ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को बाइक से सारस पक्षी को ले जाते हुए पकड़ने का प्रयास किया जिसमें से एक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

जब पुलिस ने बरामद किया तो सारस पक्षी मृत अवस्था में था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना रबूपुरा क्षेत्रान्तर्गत चचूरा बॉर्डर पर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार को हमराही पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि 2 व्यक्ति मोटरसाइकिल से सारस पक्षी का शिकार कर ले जा रहे हैं।

सूचना पर रिसिया को मोटरसाइकिल पर मृत सारस के साथ गिरफ्तार किया गया। उसका साथी कमल मौके से फरार हो गया।

पूछताछ के दौरान पकड़े गये अभियुक्त ने बताया कि मृत सारस को अपने साथी कमल के साथ ग्राम म्याना के जंगल से फंदा लगाकर शिकार कर पकड़ कर लाए थे।

इस मामले में धारा 9/ 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी के दूसरे साथी की तलाश कर रही है।

अन्य ख़बरें

जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- विपक्ष को कमजोर करने के लिए चलाया जा रहा सुनियोजित अभियान

Newsdesk

बरगी पुलिस की कार्रवाई, अवैध रूप से रखा 180 लीटर डीजल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

भिंड में सेक्स रैकेट का खुलासा, ब्लैकमेल और फर्जी रेप केस की धमकी का आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading