September 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

चीन में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई

बीजिंग, 14 अगस्त । उत्तर पश्चिमी चीन के शानक्सी प्रांत की राजधानी जियान के उपनगरीय इलाके में बारिश के कारण चट्टान और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जबकि छह अन्य अभी भी लापता हैं।

जियान नगरपालिका आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अनुसार, शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण चांगान जिले के बाहरी इलाके में एक गांव में भूस्खलन की दुर्घटना हुई।

14 बचाव दलों ने खोज अभियान चलाया। इनमें 980 से अधिक लोग शामिल थे। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, वे लाइफ डिटेक्टर, सैटेलाइट फोन और उत्खनन करने वाले उपकरण लेकर आए।

उन्होंने रविवार को कहा कि चट्टान और भूस्खलन से दो आवासीय घर, सड़कें, बिजली आपूर्ति और संचार सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। 186 लोगों को मलबे से निकला गया। बचावकर्मियों ने यातायात, बिजली आपूर्ति और संचार सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए अभियान चलाया।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

‘उन पर कड़ा प्रहार करेंगे’, जॉर्डन में मिसाइल अटैक के बाद ट्रंप ने ईरान को दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

Newsdesk

एससीओ समिट में ईरान को भारत से बड़ी उम्मीदें: पीएम मोदी और पेजेश्कियन की मुलाकात में होर्मुज और चाबहार पर रहेगा फोकस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading