23.2 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मिनी बस पलटने से 13 घायल

जम्मू, 17 अगस्त । जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में 10 महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मचैल माता यात्रा के लिए जा रहे 13 तीर्थयात्री उस समय घायल हो गए जब उन्हें ले जा रही एक मिनीबस पलट गई।

मिनीबस किश्तवाड़ जिले के पद्दार इलाके से मचैल माता यात्रियों को जम्मू ले जा रही थी।

अधिकारियों ने कहा, “10 महिलाओं सहित घायलों को उधमपुर शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल दो तीर्थयात्रियों को जम्मू शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया।”

अन्य ख़बरें

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षित पेयजल के लिए सेंट्रल रेलवे ने बढ़ाए कदम, 20 हजार स्थानों पर लगेंगे नए फिल्ट्रेशन सिस्टम

Newsdesk

मिजोरम में हाईवे परियोजना स्थल पर करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल

Newsdesk

मुंबई में गणेशोत्सव के सातवें दिन 6,436 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, कोई अप्रिय घटना नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading