April 30, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

जानें कितने घंटे की नींद है आपके लिए काफी, महिलाओं को सोना चाहिए पुरूषों से ज्यादा

नींद आना और न आना हमारे हाथ में नहीं है लेकिन कुछ आदतों में सुधार कर पर्याप्त नींद ली जा सकती है.बच्चों को नींद ज्यादा आती है तो वहीं बुजुर्गों को नींद ही नहीं आती है. ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर कार किस उम्र के व्यक्ति को कितने घंटे सोना चाहिए. असल में किसे कितने घंटे सोना चाहिए यह उसके उम्र पर निर्भर करता है. अगर आप अपनी उम्र के अनुसार नींद नहीं ले रहें हो तो आप बीमार भी पड़ सकते हैं. ऐसे में यह जाना जरूरी है कि आपको कितने घंटे सोना चाहिए. नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार 0 से 3 महीने के बच्चों के 14 से 17 घंटे सोना चाहिए. 4 से12 महीने के बच्चों के 12 से 16 घंटे सोना चाहिए. 1 से 2 साल के बच्चों को 11 से 14 घंटे सोना चाहिए. 3 से 5 साल के बच्चों को 10 से 13 घंटे सोना चाहिए. 6 से 9 साल का बच्चों को 9 से 12 घंटे सोना चाहिए. 14 से 17 साल के बच्चों को प्रतिदिन लगभग 8’0 सोना चाहिए. अंत में युवाओं को 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए. तो, 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रतिदिन 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. महिलाओं को लेनी चाहिए ज्यादा नींदनेशनल स्लीप फांउडेशन के शोध की मानें तो टीनएज गर्ल्स को 8 से 10 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है. वहीं 24 से लेकर 64 साल की महिलाओं को दिन में सात घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए. एक रिसर्च में ये पाया गया है कि महिलाओं को पुरूषों के मुकाबले ज्यादा नींद की ज़रूरत होती है. हर महिला को पुरूष से 20 मिनट ज्यादा सोना चाहिए.

अन्य ख़बरें

भारत का लिंगानुपात हुआ बेहतर, सरकार ने जारी किया डेटा

Newsdesk

गुलाब की पत्तियों से बना शीतल गुलकंद, त्वचा-पेट की समस्या से मिलेगी निजात

Newsdesk

रात को ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, इन बातों का रखें खास ख्याल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading