May 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 की कमाई 100 करोड़ रुपये की ओर

11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ओह माय गॉड 2 को दर्शकों और समीक्षकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।इसमें अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।बेशक ओह माय गॉड 2 को सनी देओल की गदर 2 से भिड़ंत का नुकसान हुआ हो, लेकिन बावजूद इसके टिकट खिड़की पर फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है।रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ओह माय गॉड 2 ने अपनी रिलीज के 7वें दिन को 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 84.72 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है।ओह माय गॉड 2 2012 में आई ओह माय गॉड का सीक्वल है।बीते दिन अक्षय ने ओह माय गॉड 2 और गदर 2 की सफलता के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। इसी के साथ उन्होंने भारतीय फिल्म इतिहास का सबसे महान सप्ताह देने के लिए दर्शकों को धन्यवाद कहा है।दिलचस्प बात यह है कि अक्षय ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह गदर 2 का उड़ जा काले कावां गाने गाते नजर आए।बता दें, गदर 2 की कमाई 300 करोड़ की ओर है।

अन्य ख़बरें

किरीट सोमैया ने दी जानकारी- बीएमसी में 87 हजार से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र होंगे रद्द, 6 अधिकारीसस्पेंड

Newsdesk

कितनी और जानें जाएंगी? मध्य प्रदेश में क्रूज पटलने की दुर्घटना पर सोनू सूद ने पूछे सवाल

Newsdesk

पोते हृदान के 18वें जन्मदिन पर भावुक हुए राकेश रोशन, बताया ‘फेवरेट यंग मैन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading