31.7 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

बिहार में अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली

हाजीपुर, 21 अगस्त । बिहार में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावर है। इस बीच, वैशाली के करताहा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) अध्यक्ष को गोली मार दी। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, घटारो दक्षिणी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ललन सिंह अन्य दिनों की भांति सुबह घर से टहलने निकले थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद अपराधी बाइक से ही फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर दौड़े लोग आनन फानन में सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है।

सिंह पूर्व मुखिया भी बताए जा रहे हैं।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-लालगंज मार्ग को घटारो के पास अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जाम कर दिया। पुलिस द्वारा आश्वासन मिलने के बाद लोग सड़क से हटे।

हाजीपुर के पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

 

अन्य ख़बरें

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

Newsdesk

सालार जंग संग्रहालय हैदराबाद की आत्मा और सांस्कृतिक सौहार्द का प्रतीक: मल्लू भट्टी विक्रमार्क

Newsdesk

त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत पर सीपीआई (एम) ने एसआईटी जांच की मांग उठाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading