April 6, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयUncategorized

दुर्घटना’ में अमेरिकी छात्रा की मौत के मामले में दो गिरफ्तार

बुलंदशहर (उप्र), 16 अगस्त | 10 अगस्त को एक सड़क दुर्घटना में मारी गई अमेरिकी छात्र सुदीक्षा भाटी की मौत के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि लड़की की मौत ‘दुर्घटना में हुई, वहीं उसके पिता जितेंद्र भाटी ने कहा है कि मोटरसाइकिल पर दो पुरुष सुदीक्षा और उसके चाचा का पीछा कर रहे थे।

सार्वजनिक दबाव बढ़ने पर, पुलिस ने जांच शुरू की और इस क्षेत्र में पंजीकृत 10 हजार से अधिक बुलेट मोटरसाइकिलों की जांच की।

जांच में पाया गया है कि इस घटना के बाद क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल को न केवल मोडिफाइड किया गया है बल्कि उस पर फिर से पेंट भी किया गया।

यह दुपहिया जिन लड़कों की है, उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने सुदीक्षा को रोका था लेकिन उन्होंने दुर्घटना की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की वजह से हुई।

एसएसपी संतोष सिंह ने कहा है कि मामले के विवरण में परिवर्तन किया जाएगा, लेकिन अब भी यह मामला छोड़छाड़ का नहीं है।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा की रहने वाली सुदीक्षा भाटी मैसाचुसेट्स के बैबसन कॉलेज में पढ़ रही थीं। वह जून में भारत लौटी थी।

अन्य ख़बरें

गुजरातियों का अपमान, गांधी-पटेल की धरती की गरिमा को ठेस’, खड़गे के बयान पर भूपेंद्र पटेल का पलटवार

Newsdesk

केंद्रीय कृषि मंत्री बोले, रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ में किसानों को मिलेगी साइंटिफिक गाइडेंस

Newsdesk

बदायूं में भीषड़ सड़क हादसे का शिकार हुई बारात बस, 2 युवकों की मौत, 6 से अधिक घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading