33.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

उत्तराखंड के 10 जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

 देहरादून, 21 अगस्त । उत्तराखंड में देहरादून समेत दस जिलों में सोमवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हरिद्वार, टिहरी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट है।

अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है।

केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इन दस जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है, जबकि 22 अगस्त से फिर प्रदेश भर में भारी बारिश होने के आसार हैं।

तीन दिन बाद दून में मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बीते शनिवार के मुकाबले रविवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम दर्ज किया गया।

उधर, मूसलाधार बारिश से शहर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर हुए गड्ढों ने वाहन चालकों और राहगीरों की समस्या दोगुनी कर दी।

अन्य ख़बरें

भारत का इतिहास गुलामी का नहीं, बल्कि आक्रमणकारियों के खिलाफ निरंतर संघर्ष का है : मोहन भागवत

Newsdesk

नई दिल्ली, 17 जून  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को अकाल तख्त की ओर से ‘सिख विरोधी’ बताने पर प्रतिक्रिया दी

Newsdesk

सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने के फैसले पर भड़कीं कविता, बोलीं-‘यह कूटनीति नहीं, राजनीतिक चापलूसी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading