35.3 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, तिलक वर्मा का नाम भी शामिल

नई दिल्ली, 21 अगस्त । बीसीसीआई ने सोमवार को 17 सदस्यीय एशिया कप टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में विकेटकीपर केएल राहुल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है।

अजीत अगरकर की अगुवाई में भारतीय सेलेक्टर्स ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया के 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुआई में पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में एशिया कप खेलने मैदान में उतरेगी।

इस स्क्वॉड में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का नाम भी शामिल है, जो इस साल शानदार फॉर्म में हैं और टी20 के बाद वनडे डेब्यू के लिए तैयार हैं।

वेस्टइंडीज के पूरे दौरे के लिए आराम दिए जाने के बाद मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। अन्य तेज गेंदबाज में मोहम्मद सिराज, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर का नाम शामिल है।

एक बार फिर टीम में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम शामिल नहीं है। जबकि, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव का नाम स्पिन गेंदबाजों में शामिल है।

केएल राहुल के बाद टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को चुना गया। सैमसन हालांकि रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर श्रीलंका जाएंगे।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया :-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

रिजर्व प्लेयर : संजू सैमसन

अन्य ख़बरें

वनडे सीरीज: प्रसिद्ध के बाद रोहित-यशस्वी का जलवा, अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदकर भारत ने ‘क्लीन स्वीप’ किया

Newsdesk

ऑस्ट्रेलिया के नाम बड़ा रिकॉर्ड, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी सबसे बड़ी जीत

Newsdesk

भारत में ‘फॉर्मूला 1’ की वापसी और मोटरस्पोर्ट्स पॉलिसी के लिए बनेगी टास्क फोर्स: खेल मंत्री मांडविया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading