September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बेंगलुरु में झील से कमल तोड़ते बाप-बेटा डूबे

बेंगलुरु, 24 अगस्त । बेंगलुरु ग्रामीण जिले के डोड्डाबल्लापुर शहर के पास भूचनहल्ली झील से कमल तोड़ते एक शख्‍स और उसका बेटा डूब गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान डोड्डाबल्लापुर शहर के शांतिनगर निवासी पुट्टाराजू (42) और केशव (14) के रूप में की गई।

पुलिस के अनुसार, वे दोनों बुधवार को बिक्री के लिए झील से कमल इकट्ठा करने गए थे। शुक्रवार के वरमहालक्ष्मी उत्सव  में कमल के फूलों की मांग रहती है।

पुलिस का कहना है कि बाप-बेटा बिना गहराई जाने झील में घुस गए थे और फूल तोड़ते समय डूब गए। उन्होंने अपने जूते और मोबाइल झील के किनारे छोड़ दिए थे, इस पर एक अन्य फूल विक्रेता की नजर पड़ी और उसने परिवार को सूचित किया।

पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शाम होने के कारण शवों का पता नहीं चल सका।

अग्निशमन बल और आपातकालीन सेवाओं के अधिकारियों ने आज सुबह शव बरामद किए।

डोड्डाबेलावंगला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading