23.3 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

राहुल का भाजपा को हराने का दावा, भाजपा ने वंशवाद की याद दिलाते हुए बताया मजबूर

नई दिल्ली, 25 अगस्त। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा को हराने का दावा किया है।

राहुल गांधी के दावे पर पलटवार करते हुए भाजपा ने एक बार फिर से वंशवाद की याद दिलाते हुए गांधी परिवार और कांग्रेस को मजबूर करार दिया है।

भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर ) अकाउंट पर शेयर किए गए एक पोस्टर में एक तरफ इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीर लगाकर उन्हें वंशवाद से प्रेरित और मजबूर बताया है तो वहीं इसी पोस्टर के दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर उन्हें राष्ट्रवाद से ओतप्रोत और मजबूत बताया है।

भाजपा ने इस पोस्टर के जरिए गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए यह भी कहा है कि, “मजबूर बनाम मजबूत। कांग्रेस के लिए वंशवाद प्रथम, जबकि भाजपा के लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि।”

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

भाजपा का युवा वोटरों पर फोकस, प्रत्यक्ष संवाद और सोशल मीडिया से जोड़ेगी युवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading