30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

जबलपुर आज से प्रदेश की 2792 अवैध कालोनियां वैध कर दी गई हैं |

जबलपुर आज से प्रदेश की 2792 अवैध कालोनियां वैध कर दी गई हैं और इन कालोनियों में रहने वाले 30 लाख लोगों के मकानों की अब रजिस्ट्री होगी। जबलपुर में रोड शो कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सु-राज योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी गरीबों की अब अपनी जमीन होगी और अपने घर होंगे।जबलपुर के गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक में सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के कारण जबलपुर की मदन महल पहाड़ी से हमें गरीबों के मकान हटाने पड़े, जिसका दुख उन्हें था लेकिन किसी गरीब को बेघर नहीं किया जाएगा। सभी को मकान बनाकर दिए जा रहे हैं। सु-राज कालोनी में केवल मकान ही नहीं सड़क और पीने का पानी, बिजली, बगीचा, सामुदायिक भवन, स्कूल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मदन महल पहाड़ी से 3600 परिवारों को विस्थापित होना पड़ा था जिससे मेरा मन बहुत दुखी था। इन सभी को मकान दिए गए हैं। आज हम पट्टे देंगे और फिर उनके घर भी बनाएंगे।

बाइट शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मप्र शासन

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading