24 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उत्तराखंड विधानसभा में आज पेश होगा अनुपूरक बजट

देहरादून, 6 सितंबर । उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सत्र आज बुधवार को सत्र का दूसरा दिन है।

विधानसभा में शाम के समय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बताया कि, आज भोजन अवकाश के बाद 4 बजे अनुपूरक बजट सदन में लाया जाएगा।

इस अनुपूरक बजट को आज पास करवा दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, इस बार सरकार तकरीबन 11,000 करोड़ के आस पास का अनुपूरक बजट सदन में पेश कर सकती है।

सदन में अनुपूरक बजट के साथ करीब 12 संशोधन विधेयक भी लाया जाएगा। इन विधेयको को भी आज पास कराने की पूरी कोशिश की जायेगी।

आपको बता दें कि इस बार का विधानसभा सत्र 5 सितंबर से 8 सितंबर यानी महज सिर्फ 4 दिन का आयोजित किया गया है।

इस दौरान विपक्ष को भी सवाल उठाने का मौका मिलेगा।

अन्य ख़बरें

भाजपा का युवा वोटरों पर फोकस, प्रत्यक्ष संवाद और सोशल मीडिया से जोड़ेगी युवा

Newsdesk

एवरेस्ट और बांधानी हींग पर एफएसएसएआई का बैन, गरम मसाला और चिकन मसाला में भी मिली गड़बड़ी

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की, बताया- उज्बेक के समृद्ध इतिहास का सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading