September 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

मिर्जापुर में कैश वैन से लूट, गार्ड की गोली मारकर हत्या

मिर्जापुर, 12 सितंबर । यूपी के मिर्जापुर में मंगलवार को चार बदमाशों ने एटीएम कैश वैन को लूट लिया। इस दौरान विरोध कर रहे गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि थाना कोकटरा डंकीनगंज बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के सामने दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने कैश वैन से लूट की।

कैश वैन के गार्ड जय सिंह ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। लेकिन, बदमाशों की गोली से जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य तीन व्यक्ति भी फायरिंग में घायल हुए। मौके से बदमाश वैन से एक कैश की पेटी लूटकर फरार हो गये।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने गार्ड जय सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों की हालत सामान्य है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कर्मचारी कैश से भरा बॉक्स बैंक से लाकर वैन में रख रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई।

बदमाश कैश से भरा एक बॉक्स उठाकर भागने लगे। गार्ड ने रोकने की कोशिश तो बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात के बाद चारों बदमाश बाइक से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बदमाशों की तलाशी की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading