34 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : फैशन शो के विरोध में हिंदू धर्म सेना ने किया प्रदर्शन

जबलपुर में आयोजित हो रहे फैशन शो के विरोध में हिंदू धर्म सेना ने जमकर विरोध किया। जबलपुर के एक होटल में आयोजित होने वाले फैशन शो को लेकर हिंदू धर्म सेना और चंडी वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फैशन शो में घुसकर जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया विरोध। इस दौरान फैशन शो में आ रही फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी खिलाफ भी विरोध किया गया और फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी की पोस्टर को फाड़ दिया गया। प्रदर्शन कर रहे हिंदू धर्म सेना और चंडी वाहिनी का कहना है कि इस तरह के फैशन शो के जरिए लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है आयोजन में गैर हिंदू समाज के लोग शामिल हैं जो इस तरह के कार्यक्रम के जरिए हिंदू बहन बेटियों को टारगेट करते हैं और उनके पर्सनल जानकारियां इकट्ठी करते हैं ताकि लव जिहाद में ऐसी हिंदू लड़कियों का इस्तेमाल कर सकें। इसके साथ ही फैशन शो में फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी को भी मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने का विरोध किया गया विरोध प्रदर्शन करने वालों का कहना है की फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी का संबंध अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से रहा है इसलिए मंदाकिनी की आगमन का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन को देखते मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया और लोगों को समझाई दी। इस दौरान हिंदू धर्म सेना और चंडी वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फैशन शो में बैठी महिलाओं को भी समझाइए दी कि वे ऐसे आयोजन से दूर रहें। वहीं आयोजनकर्ता का दावा है की फैशन शो के जरिए अश्लीलता नहीं बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मेकप ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है।

बाइट- लता ठाकुर,प्रदेश अध्यक्ष, चंडी वाहनी

बाइट- योगेश अग्रवाल,हिन्दू धर्म सेना

बाइट- योगेश शर्मा, आयोजनकर्त

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोट

अन्य ख़बरें

असम के लिए बड़ी उपलब्धि, मानस नेशनल पार्क में तीन साल से जीरो पोचिंग

Newsdesk

राजौरी में एलओसी पर बारूदी सुरंग में अचानक हुए धमाके में जेसीओ समेत चार घायल

Newsdesk

नंदीग्राम का मामला आज भी लंबित, अब ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट में दी भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading