September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पीएम मोदी पहुंचे भाजपा मुख्यालय, महिला सांसदों और कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

 नई दिल्ली, 22 सितंबर । महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम के दोनों सदनों से पास होने का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं।

पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा की महिला सांसदों और हज़ारों महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और अभिनंदन किया।

इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उनके साथ मौजूद रहे।

लोक सभा और देश की विधान सभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम -2023 (128 वां संविधान संशोधन) के लोक सभा एवं राज्य सभा- दोनों सदनों से पारित हो जाने पर भाजपा की महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करने के लिए इस स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया है।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading