27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइमहेडलाइंस

लंदन से नीस जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में महिला यात्री की मौत

लंदन, 23 सितंबर । लंदन से नीस जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में सवार 73 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

साथी यात्री उस समय चिंतित हो गए, जब बुजुर्ग महिला को काफी जगाने पर भी वह नहीं उठीं, जिसके बाद उन्होंने क्रू टीम को इसकी जानकारी दी।

क्रू टीम ने पैरामेडिक्स को सूचित किया, जिन्होंने महिला को जगाने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन सब व्यर्थ रहा।

फ्रांसीसी समाचार आउटलेट ‘द कनेक्सियन’ ने बताया कि महिला को रात 10 बजे मृत घोषित कर दिया गया और संदेह है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

महिला की मौत हवा में ही हो गई थी लेकिन यात्री को इसका एहसास फ्लाइट के लैंड होने के बाद हुआ।

मौत की पुष्टि करते हुए ब्रिटिश एयरवेज ने डेली मेल को बताया, “दुख की बात है कि लंदन हीथ्रो से नीस की उड़ान में एक यात्री की मौत हो गई। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं यात्री के परिवार के साथ हैं।”

अन्य ख़बरें

अमेरिकी राजदूत गोर किर्गिस्तान के राष्ट्रपति जापारोव से मिले, साझेदारी बढ़ाने पर जताई प्रतिबद्धता

Newsdesk

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से मिले प्रधानमंत्री मोदी, पश्चिम एशिया के हालात पर की चर्चा

Newsdesk

जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से क‍िया हमला, लारक द्वीप पर हमले के जवाब में कार्रवाई का दावा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading