September 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ब्रिटेन की राजकीय यात्रा के दौरान किंग चार्ल्स से करेंगे मुलाकात

सोल, 26 सितंबर। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल दोनों देशों के बीच संबंधों की 140वीं वर्षगांठ मनाने के लिए नवंबर में ब्रिटेन की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करेंगे। उनके कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, मई में सम्राट के राज्याभिषेक के बाद यून और प्रथम महिला किम केओन ही ब्रिटेन के पहले राजकीय अतिथि होंगे।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, यह यात्रा किंग चार्ल्स तृतीय के निमंत्रण पर होगी। तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

यून की ब्रिटेन की पहली यात्रा पिछले साल सितंबर में हुई थी, जब वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

ब्रिटेन और कोरिया के पूर्ववर्ती जोसियन राजवंश के बीच 1883 में मित्रता, वाणिज्य और नेविगेशन की संधि पर हस्ताक्षर हुये।

अन्य ख़बरें

भारत दिखा सकता है कि एआई का इस्तेमाल सामाजिक और विकासात्मक लाभ के लिए किस प्रकार किया जा सकता है: बिल गेट्स

Newsdesk

भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन के कार्यवाहक राजदूत को किया तलब, नौसेना यूनिट्स के गैर पेशेवर आचरण पर जताया ऐतराज

Newsdesk

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading