41.3 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

डोईवाला में सौंग नदी में विशालकाय मगरमच्छ, सर्प मित्र और स्थानीय युवकों ने किया रेस्क्यू

डोईवाला, 29 सितंबर । उत्तराखंड एक हिमालयी प्रदेश है और इसके कारण यहां वन जीवों की खबरें आती रहती हैं। एक मामला डोईवाला में सामने आया है, जहां की सोंग नदी में कई दिनों से डेरा जमाकर रह रहे एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाहै।

इस मगरमच्छ के आने के बाद से यहां के स्थानीय लोगों में डर का माहौल था। वहीं नदी में मगरमच्छ के होने की खबर के बार में सुनने के बाद लोग उसे देखने के लिए रोजाना नदी के किनारे भीड़ लगा कर खड़े हो जाते थे।

सौंग नदी के पास ही केशवपुर नाम की एक बस्ती है। उस विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ने के लिए लच्छी वाला वन विभाग की एक्सपर्ट टीम को इसकी जानकारी दी गई। एक्सपर्ट की टीम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए आई भी थी, मगर ये टीम उस मगरमच्छ को पकड़ने में नाकाम रही।

वन विभाग की टीम के नाकाम होने के बाद सर्प मित्र भारत भूषण पेले को बुलाया गया। उसके बाद उनके साथ स्थानीय युवकों ने मिलकर उस विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ लिया।

मगरमच्छ को पकड़ने के बाद इसे वन विभाग को सौप दिया गया। वहीं मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद यहां के लोगो ने चैन की सांस ली और भारत भूषण पेले को धन्यवाद दिया।

अन्य ख़बरें

2003 के एनसीपी नेता हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट का हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकवादी संगठनों से जुड़े चार ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

Newsdesk

सीएम रेखा गुप्ता ने किया अरुणा आसफ अली अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों का हाल जाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading