August 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

यूपी के मैनपुरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन लोग डूबे

मैनपुरी, 29 सितंबर । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। विसर्जन के बाद नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक अन्‍य अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

घटना गुरुवार देर शाम बिधूना स्थित मार्कंडेय कुंड की है। मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, “गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के बाद पांच युवक तालाब में नहाने लगे। नहाते-नहाते वे सभी तालाब की मध्य गहराई तक पहुंच गए और डूबने लगे।

स्थानीय लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो चिल्लाना शुरू कर दिया। उनमें से कुछ तैराक कूद पड़े और एक युवक को बाहर निकालने में कामयाब रहे। बाद में चार अन्य को बाहर निकाला गया और उन्हें एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाया गया।”

उनमें से तीन की पहचान बिजेंद्र शाक्य, अतुल नाई और आर्यन के रूप में हुई, जिनकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चौथे अजय कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर वे घटना स्थल पर पहुंचे। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

अन्य ख़बरें

भोपाल गैस पीड़ितों के इलाज पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, हाईकोर्ट की विशेष पीठ हर महीने करेगी सुनवाई

Newsdesk

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस का एफडीए को सख्त निर्देश, गणेशोत्सव के दौरान प्रसाद में न हो मिलावट

Newsdesk

नेपाल त्रासदी पर एनसीपी-एसपी प्रवक्ता ने जताया दुख, बोले- भारत को पड़ोसी की मदद के लिए चलाना चाहिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading