31.7 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेडलाइंस

बिहार : जेल में बंद हत्यारोपी की मौत, लोगों का हंगामा

हाजीपुर, 30 सितंबर । बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में चर्चित हनी राज हत्या मामले में आरोपी अशोक राय की शुक्रवार को सदर अस्पताल में मौत हो गई। जेल में बंंद अशोक की तबीयत खराब होने के बाद पुलिस ने इसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। अशोक की मौत पर आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

पुलिस के मुताबिक, हनी राज हत्या के मामले में पुलिस ने अशोक को दो सप्ताह पूर्व गिरफ्तार किया था। बयाया जाता है कि शुक्रवार को इसकी तबियत अचानक बिगड़ गई, पुलिस ने इसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां देर रात इसकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

पुलिस ने आक्रोशित लोगों को वहां से हटाने के लिए बल का प्रयोग किया, इसमे कई लोगों को चोट आई है। हालांकि पुलिस इस मामले में अब तक चुप्पी साधे हुए है।

उधर, मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने न्यायिक हिरासत में इसकी जमकर पिटाई की है, इससे इसकी मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अशोक से मिलने तक नहीं दिया।

अन्य ख़बरें

जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 5 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद क किया निष्क्रिय

Newsdesk

पहला वनडे: भारत के खिलाफ महज 48 गेंदों में शतक, गुरबाज ने आखिर क्यों गौतम गंभीर को श्रेय दिया

Newsdesk

हिंदू धर्म और भगवान राम के खिलाफ कथित टिप्पणियों के लिए लेखक पर केस दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading