25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में एक शख्स को आया एक महीने का 1 करोड़ रुपये का बिजली बिल

विशाखापत्तनम, 3 अक्टूबर । आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक दुकान मालिक को एक करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल आया। बिल देख कर दुकान मालिक हैरान रह गया।

कोट्टुरु शहर में आभूषण की एक छोटी सी दुकान के मालिक जी. अशोक को 2 सितंबर से 2 अक्टूबर तक खपत की गई बिजली के लिए 1,01,56,116 रुपये का बिल मिला।

पलकोंडा रोड पर दुर्गा ज्वैलर्स का मालिक बिजली कर्मचारियों द्वारा जारी किए गए बिल को देखकर हैरान रह गया।

अशोक ने बताया कि उन्हें औसतन 7,000 से 8,000 रुपये का मासिक बिल आता है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बिल के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस पर गौर करेंगे और नया बिल जारी करेंगे।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading