28.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

मुंबई की पार्किंग में आग से पांच महिलाओं समेत छह की मौत, 40 घायल

मुंबई, 6 अक्टूबर । मुंबई में शुक्रवार तड़के एक पार्किंंग में लगी भीषण आग से पांच महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए।

बीएमसी आपदा नियंत्रण की ओर से बताया गया कि शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उपनगरीय गोरेगांव में जय भवानी बिल्डिंग की पार्किंग में लगी आग ने लग गई। आग में अब तक पांच महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं, इनमें 18 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान 4 कार और 30 दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा कि अग्निशमन कर्मियों के कड़े प्रयासों के बाद सुबह करीब 6.55 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है और जांच चल रही है।

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

Newsdesk

पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

Newsdesk

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading