29.9 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सिक्किम में छुट्टियां मनाने गया पश्चिम बंगाल का एक परिवार लापता

कोलकाता, 6 अक्टूबर । सिक्किम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां छुट्टियां मनाने आए पश्चिम बंगाल के एक परिवार के आठ सदस्य पिछले छह दिनों से लापता हैं।

जानकारी अनुसार, वो एक अक्टूबर को सिक्किम गए थे बीरभूम जिले के इलमबाजार में उनके परिवार के सदस्य उनसे 3 अक्टूबर को संपर्क कर सके थे। लापता लोगों में दो महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

उनके परिवार के एक सदस्य मोहम्मद महफूज रमन के अनुसार, सभी लापता व्यक्ति लिचेन के एक होटल में ठहरे थे। हालांकि, संचार विफलता के कारण उनका उनसे और होटल अधिकारियों से संपर्क टूट गया।

उन्होंने कहा, “हमने पहले ही स्थानीय इलमबाजार पुलिस स्टेशन को इसके बारे में सूचित कर दिया है। साथ ही, हम राज्य सरकार प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे हमारे परिवार के सदस्यों से संपर्क करने या उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने में हमारी मदद कर सके।”

इस बीच, पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के झारग्राम के एक ही परिवार के पांच और सदस्य, जिनमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं, जो एक अक्टूबर से सिक्किम में छुट्टियां मना रहे थे, वे भी पिछले कुछ दिनों से लापता हैं।

झाड़ग्राम में उनके परिजन न तो उनसे संपर्क कर पा रहे हैं और न ही कोई जानकारी मिल पा रही है।

परिवार के एक सदस्य अरुण रोथ ने कहा, “आखिरी बार हमने उनसे 3 अक्टूबर की रात को संपर्क किया था, तब से उनके मोबाइल फोन बंद हैं। हमने मदद के लिए राज्य प्रशासन से संपर्क किया है।”

राज्य प्रशासन के अनुसार, जलपाईगुड़ी जिले में उफनती तीस्ता नदी से अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों को संदेह है कि कुछ शव सिक्किम में तैनात 22 भारतीय सेना के जवानों के हो सकते हैं जो वहां आई बाढ़ के बाद लापता हो गए थे।

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने दावा किया, “पहाड़ियों से बहकर आए और शव बाद में बरामद किए जा सकते हैं।”

अन्य ख़बरें

‘स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली का शव बरामद, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला

Newsdesk

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading