September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

नोएडा में सड़क धंसी, सीवर लाइन डैमेज होने से हुआ कटान

नोएडा, 9 अक्टूबर । नोएडा की मास्टर प्लान रोड नंबर-2 करीब 15 से 20 फीट तक धंस गई है। इस रोड पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन आते जाते हैं।

वहां मौजूद लोगों ने स्कूल का बैरिकेड लगाकर रोड को बंद कर दिया है। यातायात को एक लेन से निकाला जा रहा है।

बताया गया कि ये रोड रात में धंसी थी। रोड धंसने की जानकारी प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद मौके पर अधिकारी पहुंच रहे हैं।

बताया गया कि सेक्टर-27 की डीप सीवर लाइन के फटने से लीकेज था। इस वजह से सड़क पर अंदर से कटान हो गया। इस कारण ये धंस गई। इसमें पानी भरा हुआ दिख रहा है।

फिलहाल पूरे मामले की स्ट्रक्चर जांच की जाएगी।

बता दें कि ये रोड आगे डीएससी और अंडरपास के जरिए नोएडा ग्रेटर – नोएडा एक्सप्रेस को कनेक्ट करती है। पीक आवर में यहां हैवी ट्रैफिक रहता है।

डीजीएम जल आरपी सिंह ने बताया कि यहां डीप सीवर लाइन है। उसमें कुछ लिकेज की बात सामने आई है। इस वजह से कटान हुआ और सड़क धंस गई।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading