जबलपुर :- तेज रफ़्तार से दौड़ते वाहन कब किसी राहगीर के लिए मौत का सबब बन जाए ये किसी को पता नहीं। जबलपुर के बरेला स्तिथ सालीवाड़ा के पास एक तेज रफ़्तार पिकअप वाहन ने मोटर सायकल पर जा रहे दो लोगो को टक्कर मार दी। Asp प्रदीप संडे ने जानकारी देते हुए बताया टक्कर लगने के बाद कार्तिक और अजय नामक युवक सड़क पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से पिकअप वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सुचना किसी तरह लोगो ने पुलिस को दी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। दोनों गंभीर हालत में भर्ती दोनों युवको की मंगलवार को मौत हो गई। दोनों युवको की मौत के पुलिस ने मर्ग कायम किया और वाहन चालक की तलाश कर रही है ,
बाइट -प्रदीप शेंडे -ASP
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट


