31.9 C
Jabalpur
April 30, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहेडलाइंस

शक्ति, मुक्ति ने बहन नीति मोहन का जताया आभार, कहा ‘हम जो कुछ भी हैं, सिर्फ आपकी वजह से’

मुंबई, 14 अक्टूबर । डांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन, जो अपनी बहन शक्ति मोहन के साथ ‘सा रे गा मा पा’ में नजर आएंगी, ने अपनी सबसे बड़ी बहन नीति मोहन के प्रति प्यार, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि नीति मोहन सबसे कठिन समय में उनकी और उनकी बहन की ताकत का रही हैं।

सिंगिंग रियलिटी शो में हिमेश रेशमिया, नीति मोहन और अनु मलिक जज हैं और आदित्य नारायण होस्ट हैं। इस वीकेंड के ‘फैमिली स्पेशल’ एपिसोड में, नीति के साथ मोहन सिस्टर्स – शक्ति और मुक्ति की उपस्थिति देखेंगे।

एपिसोड के दौरान, शक्ति ने बताया कि कैसे नीति ने हमेशा अपनी सभी बहनों को जीवन में अपना बेस्ट करने और अपने सपनों और जुनून को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है।

मुक्ति ने कहा, ”मुझे लगता है कि किसी के भी सबसे मजबूत रिश्तों में से एक आपके भाई-बहनों के साथ रिश्ता है। जीवन के सबसे कठिन समय में, आपके भाई-बहन आपके माता-पिता बनते हैं। और मेरे लिए नीति दी बचपन से ही मेरी मां के साथ-साथ मेरे पिता भी रही हैं।”

उन्होंने कहा, ”मैं चारों बहनों में सबसे छोटी हूं, सबसे लाड़ली हूं और नीति दी ने मुझे हर चीज से बचाया है। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि सभी बहनें। वह सचमुच मेरे लिए एक देवी है, मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। और आज मैं ये सिर्फ कैमरे के लिए नहीं कह रही हूं बल्कि मैं आपको नमन करती हूं, आप देवी हो एक।”

उन्होंने आगे कहा, ”शक्ति और मैं एक हॉस्टल में थीं, और हमें अपने घर की वित्तीय स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। नीति दी सिर्फ 18 साल की थीं और हमें तब यह नहीं पता था कि पढ़ाई के साथ-साथ वह परिवार की देखभाल करने और हमारी पढ़ाई में मदद करने के लिए कई नौकरियां भी कर रही हैं।”

उन्होंने कहा, ”मेरे पिता हमेशा उनसे कहते रहते थे कि वह जो करेगी, बाकी सभी बहनें भी वही करेंगी। तो, हम जो भी हैं, जैसे भी कपड़े पहनते हैं, जो कुछ भी करते हैं, यह सब उनकी वजह से है। हमें, अपनी तीन बेटियों को, यह खूबसूरत जीवन देने के लिए धन्यवाद।”

शक्ति ने कहा, ”मुक्ति ने आज जो कुछ भी कहा है, मैं उससे सहमत हूं। हमने कभी नहीं सोचा था कि हम अपने पैशन को फॉलो कर सकेंगे और अपने सपनों को हासिल कर सकेंगे। उन्होंने जो हम चाहते हैं, उसे हासिल करने में मदद की है।”

उन्होंने कहा, ”आज हम जो कुछ भी हैं, नीति दी की वजह से ही हैं। मुझे अभी भी याद है जब हम छोटे थे, हमारा परिवार कुछ वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा था, और मैं वास्तव में एक डांस क्लास में जाना चाहती थी, जिसका हम खर्च नहीं उठा सकते थे। लेकिन वह आई और मुझसे कहा कि वह मेरे साथ है और मैं यह कर सकती हूं। मुझे यह जीवन देने के लिए धन्यवाद। आपने मुझे उड़ने के लिए पंख दिए और मुझ पर भरोसा दिखाया, तब भी जब मुझे यकीन नहीं था कि मैं क्या हासिल कर सकती हूं। मुझे आपसे प्यार है।”

अपनी बहनों की बात सुनने के बाद नीति की आंखों में आंसू आ गए।

‘सा रे गा मा पा’ जी टीवी पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थी’, अक्षय कुमार के मजाक से जब डर के मारे कांप उठीं भूमि पेडनेकर

Newsdesk

रिलीज हुआ पैट्रियट का ट्रेलर, ममूटी और मोहनलाल को देखकर खुश हुए फैंस; दिए ऐसे रिएक्शन

Newsdesk

वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये भारतीय खाद्य पदार्थ, मिलेगा फायदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading