30.8 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

अमेरिका में सड़क दुर्घटना में भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत

न्यूयॉर्क, 16 अक्टूबर । अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर में 42 वर्षीय भारतीय मूल के एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

फॉक्स59 समाचार चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सुखविंदर सिंह ने इंडियानापोलिस के पास ग्रामीण ग्रीनवुड में हुई सड़क दुर्घटना के बाद 13 अक्टूबर को एस्केनाजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद उत्तरी फाइव पॉइंट रोड के 700 ब्लॉक पर जॉनसन काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रतिनिधि पहुंचे और तीन लोगों को घायल अवस्था में पाया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुखविंदर सिंह की होंडा एकॉर्ड फाइव पॉइंट रोड पर उत्तर की ओर जा रही थी, इस दौरान उन्होंने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते उनकी गाड़ी दूसरी लेन में चली गई और कैडिलैक एस्केलेड गाड़ी से टक्कर हो गई।

कैडिलैक में सवाल 52 वर्षीय ड्राइवर और उसी उम्र की महिला यात्री को गंभीर चोटें आईं। उन्हें आईयू हेल्थ मेथोडिस्ट अस्पताल ले जाया गया।

शेरिफ कार्यालय ने कहा कि जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान के हमलों से अफगानिस्तान में कई घर क्षतिग्रस्त

Newsdesk

ट्रंप के जन्म से नागरिकता वाले बयान पर विवाद, भारत के ल‍िए ट‍िप्‍पणी पर संगठनों ने जताई नाराजगी

Newsdesk

भारत का बड़ा कदम, मालदीव को 30 अरब आईएनआर की मुद्रा विनिमय सहायता मंजूर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading