23 C
Jabalpur
September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बिहार : मां दुर्गा के अनोखे भक्त, नवरात्र में सीने पर 21 कलश रख करते हैं आराधना

पटना, 16 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के दौरान शहर से लेकर गांव तक लोग मां दुर्गा की आराधना में जुटे हैं। इस दौरान भक्त मां शेरावाली को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह से आराधना और साधना में जुटे हैं।

ऐसे ही पटना में एक भक्त पुजारी नागेश्वर बाबा हैं जो सीने पर 21 पीतल के कलश रखकर मां की आराधना में जुटे हैं। ऐसा नहीं कि नागेश्वर बाबा कोई यह पहली बार कर रहे हैं। यह उनका 27 वां वर्ष है, जब वे मां की आराधना के लिए ऐसी साधना कर रहे हैं।

पटना के सचिवालय स्थित नौलखा मंदिर के पुजारी बाबा नागेश्वर ने रविवार को नवरात्र शुरू होने के साथ सीने पर 21 कलश स्थापित कर लिया। वे अगले नौ दिनों तक निर्जला, बिना नित्यक्रिया के सीने पर कलश लिए लेटे रहेंगे।

64 वर्षीय नागेश्वर बाबा का कहना है कि मानव का कल्याण हो और धर्म की रक्षा हो, इसी निमित वे मां की आराधना करते हैं। उन्होंने कहा कि बस माता का आशीर्वाद है जो मैं उनकी आराधना कर पाता हूं।

बताया जाता है कि उन्होंने शुरुआत एक कलश रख कर की थी, फिर इसकी संख्या साल दर साल बढ़ती चली गई।

मंदिर के व्यवस्थापक विजय यादव कहते हैं कि नागेश्वर बाबा की आस्था ही उन्हें शक्ति प्रदान करती है। नौ दिनों के बाद जब बाबा उठते हैं तब भी अन्य दिनों की भांति चलते हैं। कोई प्रभाव नहीं पड़ता। यह सब माता की कृपा है।

विजय यादव ने कहा कि बाबा को देखने के लिए दूर दराज से भी लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा नौलखा मंदिर में लोग मां की पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading