May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकशिक्षाहेडलाइंस

लाखों युवाओं एवं छात्राओं को नई दिशा देगा,कमलनाथ सरकार का वचन पत्र – शफी खान

जबलपुर/मध्यप्रदेश :-कांग्रेस सरकार में मप्र की वर्तमान बदहाल शिक्षा व्यवस्था में होगा सुधार, शिक्षा में गढ़ेंगे नये आयाम,शिक्षा माफियाओं पर लगेगा अंकुश

जबलपुर/मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने सोमवार को वचन पत्र जारी किया। इस वचन की खास बात ये है कि इसमें युवाओं और छात्र छात्राओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( एनएसयूआई ) ने कमलनाथ जी के वचन पत्र को मध्यप्रदेश के लाखों छात्र छात्राओं और युवाओं के उज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध बताया वहीं मध्यप्रदेश के लाखों युवाओं और छात्र छात्राओं की और से एनएसयूआई नेता शफी खान ने शीर्ष नेतृत्व एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का आभार व्यक्त किया ‌वहीं प्रदेश के युवाओं और छात्र छात्राओं से “फस्ट वोट फॉर” को देने की अपील की।
एनएसयूआई नेता शफी खान ने कहा कि भाजपा सरकार ने 18 सालों में मध्यप्रदेश के युवाओं और छात्र छात्राओं के भविष्य के खिलवाड़ और शोषण किया भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का कार्य किया लेकिन अब और नहीं होगा। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार बनते से ही लाखों छात्र छात्राओं एवं युवाओं के लिए खुशहाली आएगी वहीं शिवराज सरकार में हुए घोटाले और फर्जीवाड़ों की जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी होगी। वहीं प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु शासकीय विश्वविद्यालयों महाविद्यालयों एवं विद्यालयों रिक्त पदों पर भर्ती की जाएंगी।
शफी खान ने कहा कि कमलनाथ सरकार लाखों युवाओं को शासकीय रोजगार उपलब्ध कराएं एवं नये रोजगार के अवसर लेकर आएगी साथ ही प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए समग्र युवा रोजगार नीति बनाएंगे सरकार भर्ती कानून बनाएंगे सरकार भर्ती आयोग का गठन करेंगे ग्राम पंचायत स्तर के एक लाख नवीन पद सृजित करेंगे वहीं शिवराज सरकार में भर्ती परीक्षाओं में हुई घोटाले की जांच करवाएंगे ।

कांग्रेस की सरकार बनते ही विश्व की सबसे बड़ी छात्रवृति योजना लागू होगी

शफी ने कहा कि कांग्रेस की पढ़ो और पढ़ाओं योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में प्रवेश एवं शिक्षा के प्रति बच्चों को आकर्षित करने एवं धन अभाव के कारण बच्चे स्कूली शिक्षा से वंचित न हों, ड्रॉपआउट कम करने तथा हर बच्चा स्कूली शिक्षा प्राप्त करे सके इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए कक्षा 1 से 8वीं तक 500/-, कक्षा 9वीं से 10वीं तक 1000/- तथा कक्षा 11वीं से 12वीं को 1500/- प्रतिमाह पात्र बच्चों को सहायता हेतु नई पढ़ो और पढ़ाओ योजना प्रारंभ करेंगे , सत्रारम्भ में ही वार्षिक अकादमिक कैलेण्डर घोषित करेंगे जिसमें अकादमिक, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं परीक्षाओं के आयोजन

का उल्लेख रहेगा शिक्षकों को अन्य प्रशासनिक कार्यों से मुक्त रखा जाएगा प्रदेश के शासकीय स्कूलों में राष्ट्रीय भावना के अनुरूप गणवेश एवं पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध कराएंगे स्कूलों में यौनिक हिंसा से सुरक्षा प्रदान करेंगे।
उन्होंने ने आगे कहा कि छात्रवृत्ति के भुगतान का अधिकार अधिनियम लागू करेंगे रेलमार्ग से अप-डाउन करने वाले विद्यार्थियों को मासिक रेलवे पास की सुविधा उपलब्ध करायेंगें नेहरू बाल क्लब की स्थापना करेंगें प्रदेश के होनहार बालक/बालिका भविष्य में देश, प्रदेश की सेवा करने, सेवा के लिए दिशा तय करने के लिये कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के केरियर गाइडेंस हेतु 3 दिवसीय शिविर लगाएंगे हाई स्कूलों में इनोवेशन एवं तकनीकी ट्रांसफर कंम्प आयोजित किये जायेंगे जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक आधुनिक तकनीकी की जानकारी दी जायेगी स्कूलों में पौष्टिक मध्यान्ह भोजन प्रदाय किया जाएगा तथा मध्यान्ह भोज

न बनाने का दायित्व स्थानीय स्व सहायता समूहों को देकर ठेकेदारी प्रथा बंद करेंगे।

 

अन्य ख़बरें

बच्चों में बचपन से जागे परिवार और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव : विवेक शेंडे

Newsdesk

दोषियों पर कार्रवाई करने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

गोकलपुर आजाद नगर में महिला पर पथराव, हालत नाजुक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading