September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- डिंडोरी जिले से कार्रवाई कर वापस जबलपुर लौट रही लोकायुक्त पुलिस की जीप शहपुरा थाना के देवरी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जबलपुर :– डिंडोरी जिले से कार्रवाई कर वापस जबलपुर लौट रही लोकायुक्त पुलिस की जीप शहपुरा थाना के देवरी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दो निरीक्षक और दो आरक्षक को चोट आई है जिन्हें की इलाज के लिए जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही लोकायुक्त एसपी संजय साहू भी घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त निरीक्षक रेखा प्रजापति के नेतृत्व में निरीक्षक भूपेंद्र दीवान, आरक्षक अंकित दहिया, आरक्षक दिनेश दुबे डिंडोरी जिले में रिश्वतखोर के खिलाफ कार्रवाई करने गए थे। मंगलवार की शाम जब सभी लोग जीप में सवार होकर वापस जबलपुर आ रहे थे इस दौरान शहपुर थाना के देवरी गांव के पास अचानक ही जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में सभी लोग घायल हो गए आनन-फानन में घायलों को दूसरे वाहन से इलाज के लिए दमोह नाका स्थित मेट्रो अस्पताल लाया गया है। जहां पर की सभी का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आरक्षक दिनेश दुबे के सिर पर चोट आई है जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बाइट राजपाल सिंह बघेल थाना प्रभारी गोहलपुर

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

एक हादसे में खोए परिवार के तीन स्तंभ, फिर बचाई पिता की विरासत, संकेत अग्रवाल की ‘रुद्राक्ष आटा’ तक की संघर्षपूर्ण यात्रा

Newsdesk

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading