जबलपुर :- जबलपुर की जीआरपी पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को राजेस्थान से गिरफ्तार किया है,इस सबंध में जीआरपी थाना प्रभारी शशि धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया की 26 सितंबर को व्यास सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की उन्हें उनके परिचित का कॉल आया जिसने 52 हजार रु की मांग कर 15 मिंट में लौटाने के बात कही वही उनके द्वारा रुपये ट्रांसफर कर दिए गए जब उन्होंने 10 मिंट बाद फ़ोन लगाया तो उनके परिचित ने कोई कॉल नही किया,जिसके बाद पीड़ित को पता चला की उनके साथ ठगी हो गई, जिसके बाद जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई,वही जीआरपी पुलिस के द्वारा साईबर सेल की मदद से राजेस्थान के अंबेडकर नगर से आरोपी मुन्फैद खान को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 52 हजार रु जब्त कर आरोपी को जबलपुर लाया गया,वही आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
बाइट- शशि धुर्वे थाना प्रभारी जीआरपी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट


