34.9 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कोविड19 : नोएडा में 6 नए मामले, संख्या पहुचीं 109

गौतमबुद्धनगर, 25 अप्रैल | नोएडा में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कोरोना के 6 नये मामले सामने आये हैं। इस तरह नोएडा में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 109 पहुंच गई है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जो 6 नये मामले सामने आये हैं उसमें 5 मरीज जेजे कॉलोनी सेक्टर 8 नोएडा के निवासी है जिसमें 4 पुरुष शामिल हैं जिनकी उम्र 18, 11, 48 और 16 साल है वहीं एक 32 वर्षीय महिला शामिल है, ये पहले से ही शारदा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में थे। वहीं एक 35 वर्षीय सीआरपीएफ का जवान है जो कि मयूर विहार दिल्ली का निवासी है।

नोएडा में संक्रमित कुल 109 लोगों में 56 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं और 53 संक्रमित मरीजों का नोएडा के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

इसमें शारदा अस्पताल में 28, ग्रेटर नोएडा के जिम्स में 13, चाइल्ड पीजीआई में 9 मरीज और दिल्ली में 3 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अन्य ख़बरें

‘भोजन न मिलने पर सूखी रोटी पानी में भिगोकर खाते थे सुंदर सिंह भंडारी’, पुण्यतिथि पर अमित शाह ने सुनाई संघर्ष की कहानी

Newsdesk

असम के कामाख्या मंदिर में चार दिवसीय अंबुवाची मेला शुरू होगा

Newsdesk

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading