September 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षाहेडलाइंस

बिहार में अनुपस्थित रहने पर सरकारी स्कूलों के 20 लाख बच्चों का पंजीकरण रद्द

पटना, 23 अक्टूबर । बिहार के शिक्षा विभाग ने अनुपस्थित रहने के कारण राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 20,87,063 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण रद्द कर दिया है। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

संबंधित अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना बच्चों को लगातार 15 दिनों तक अनुपस्थित पाए जाने के बाद विभाग ने ये कड़ा कदम उठाया है। इनमें 2,66,564 छात्र कक्षा 9 से 12 तक के हैं।

इस कार्रवाई के बाद इन छात्र-छात्राओं को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में तब तक शामिल नहीं होने दिया जाएगा, जब तक कि उनके माता-पिता दोबारा उनकी गलती न दोहराने का हलफनामा दाखिल न कर दें।

अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक के निर्देश पर प्राधिकरण ने जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में स्कूलों का निरीक्षण करने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

अन्य ख़बरें

उज्बेकिस्तान में युवा सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राघव चड्ढा

Newsdesk

होमबायर्स धोखाधड़ी मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन : अर्थकॉन यूनिवर्सल और डायरेक्टर्स के खिलाफ 19वीं चार्जशीट दाखिल

Newsdesk

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर टीएमसी ने राष्ट्रपति और राज्यपाल से मांगा मिलने का समय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading