22.9 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

इजरायली टैंक ने ‘गलती’ से मिस्र की चौकी पर की फायरिंग

तेल अवीव, 23 अक्टूबर । इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा है कि मिस्र-गाजा-इजरायल सीमा क्षेत्र में केरेम शालोम के पास एक इजरायली टैंक ने गलती से गोलीबारी की और मिस्र की एक चौकी पर हमला कर दिया।

घटना की जांच की जा रही है। वाईनेट न्यूज ने रविवार शाम जारी एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि आईडीएफ इस घटना के संबंध में दुख व्यक्त करता है।

हिजबुल्लाह ने घोषणा की कि लेबनान में आईडीएफ हमले में उसके दो सदस्य अली मुहम्मद मार्मर और ताहा अब्बास मारे गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार और रविवार को इजरायली हमलों में लेबनानी आतंकवादी समूह के 10 लोगों की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर हिजबुल्लाह ने युद्ध में शामिल होने का फैसला किया तो यह उसके जीवन की सबसे बड़ी गलती होगी।

वाईनेट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान सीमा पर सैनिकों से बात करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल उत्तर में दुश्मन को रोक रहा है, जबकि दक्षिण में जीतने के लिए लड़ रहा है।

”यदि हिजबुल्लाह इजरायल के खिलाफ दूसरा मोर्चा खोलता है, तो परिणाम विनाशकारी होंगे। हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं।”

इजरायल-लेबनान सीमा पर गोलीबारी जारी रही और इससे पहले आईडीएफ बलों ने इजरायल की ओर आ रहे एक ड्रोन को मार गिराया। सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने इजरायल पर टैंक रोधी मिसाइलें दागने के प्रयास को भी विफल कर दिया।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स बैठक में मोदी का संदेश, आपसी हित और सम्मान से आगे बढ़ें भारत-चीन

Newsdesk

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading