July 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के दिन जलेगा 70 फीट का ‘रावण’, तैयारियां पूरी

पटना, 23 अक्तूबर । बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक रावण वध समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस विजयादशमी को 70 फीट के रावण के पुतले को जलाया जाएगा।

दशहरा समिति द्वारा गांधी मैदान में आयोजित रावण वध समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। समिति के चेयरमैन कमल नोपानी ने बताया कि 24 अक्टूबर को गांधी मैदान में शाम रावण वध समारोह होगा। रावण, मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गांधी मैदान में समारोह के उद्घाटनकर्ता राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर होंगे, जबकि मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे।

गांधी मैदान में आधे घंटे तक आतिशबाजी की जाएगी।

पुतला बनाने वाले कारीगर मोहम्मद अफसर ने बताया कि रावण बनाने में करीब एक महीने का समय लगता है। 50-55 सालों से मेरे पिता फिर मेरे भाई और अब मैं रावण बना रहा हूं। ये हमारी कला है। यहां कुल 15 कारीगर हैं। इस वर्ष रावण का पुतला 70 फीट, मेघनाथ का पुतला 65 फीट और कुंभकर्ण का पुतला 60 फीट का बनाया गया है।

समिति द्वारा बताया गया कि इस बार 68 वां आयोजन है और खास यह है कि रावण समेत कुंभकर्ण व मेघनाथ तीनों ने अपना चोला बदल लिया है। हर बार से अलग इस बार चटख हरा, कत्थई व डार्क ब्राउन रंग के परिधान में रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले तैयार हुए हैं।

बताया जाता है कि सोमवार महानवमी को तीनों पुतलों को खड़ा किया जाएगा।

इधर, इस आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस आयोजन को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है। गांधी मैदान के आसपास 88 दिदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। निगरानी के लिए 10 वॉच टावर बनाए गए हैं। इसके अलावा भीड़ की निगरानी के लिए 91सीसीटीवी की मदद ली जाएगी।

अन्य ख़बरें

आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत न मिलने पर अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

Newsdesk

गुजरात के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी

Newsdesk

तमिलनाडु: सिविक खर्च बढ़ने के बीच, राजकोषीय घाटे से जूझ रहा जीसीसी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading