28.6 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘कार्डियक अरेस्ट’ आया ! : रिपोर्ट

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कथित तौर पर “कार्डियक अरेस्ट” आया है। पुतिन अपने निजी मॉस्को अपार्टमेंट में फर्श पर पड़े पाए गए।

एक्सप्रेस यूके की रिपोर्ट के अनुसार, एक टेलीग्राम चैनल जो क्रेमलिन के एक पूर्व अंदरूनी सूत्र द्वारा चलाया जाता है, उसने घटना की रिपोर्ट करते हुए कहा कि रूसी नेता को गार्डों ने बेडरूम के फर्श पर लेटे हुए पाया, उनकी आंखें घूम रही थी। कथित तौर पर डॉक्टरों को तुरंत बुलाया गया। बाद में डॉक्टरों ने 71 वर्षीय पुतिन के ‘कार्डियक अरेस्ट’ का पता लगाया।

सूत्र का दावा है कि पुतिन को अपार्टमेंट में बनी एक मेडिकल यूनिट सुविधा में ले जाया गया, जहां उनकी गहन देखभाल की गई। यह असत्यापित रिपोर्ट लंबे समय से छिपी हुई मेडिकल स्थिति की अफवाहों के बीच पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में लगातार अटकलों के बाद आई है।

टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर, कथित तौर पर एक पूर्व रूसी लेफ्टिनेंट-जनरल द्वारा चलाया जाता है।

उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सुरक्षा अधिकारी, जो निवास पर ड्यूटी पर थे, उन्होंने राष्ट्रपति के बेडरूम से शोर और गिरने की आवाजें सुनीं।

दो सुरक्षा अधिकारी तुरंत राष्ट्रपति के बेडरूम में गए और देखा कि पुतिन बिस्तर के बगल में फर्श पर लेटे हुए थे। खाने और पानी के साथ एक मेज उल्टी पड़ी थी।

जनरल एसवीआर ने कहा, “पुतिन फर्श पर लेटते हुए और अपनी आंखें घुमा रहे थे और ऐंठ रहे थे।” एक्सप्रेस यूके की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर बाद में कथित तौर पर पुतिन के पास पहुंचे। उन्होंने पहले ही निर्धारित कर लिया था कि राष्ट्रपति को कार्डियक अरेस्ट हुआ था।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मैक्रों के हिंदी में संदेश ने जीता दिल, पीएम मोदी से कहा, ‘भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे’

Newsdesk

भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत करने का जर‍िया है फुटबॉल का साझा जुनून: प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

जी-7 में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में स्थिरता और समुद्री सुरक्षा को लेकर की मजबूत पैरवी : विदेश सचिव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading